फुटबॉल टूर्नामेंट में मोहम्मदाबाद की टीम ने 4-5 के अंतर से सिमरी को दी पटखनी
डुमरांव अनुमंडल के मुगांव गांव में आयोजित बाबा मुगेश्वर नाथ शील्ड प्रतियोगिता का सातवां मैच यूपी बनाम बिहार के बीच खेला गया। जिसमें यूपी से मोहम्मदाबाद की टीम व बिहार से सिमरी की टीम रही। इस मैच में मोहम्मदाबाद की टीम ने सिमरी को ट्राइब्रेकर के माध्यम से रोमांचक जीत हासिल की। मैच के दौरान पहले हाफ में मोहम्मदाबाद के राशिद ने एक गोल कर यूपी को बढ़त दिलाया। दूसरे तरफ हाफ में मंटू शर्मा ने एक गोल कर अपने टीम सिमरी को मैच में बराबरी कर दी। उसके बाद मन्नू शर्मा ने एक गोल कर सिमरी से एक गोल से बढ़त बना ली। तभी अंतिम समय में यूपी के तरफ से कल्लू ने एक गोल कर मैच बराबर कर दिया। उसके बाद ट्राइब्रेकर में मोहम्मदाबाद ने सिमरी को 4-5 के अंतर से पराजित कर अगले राउंड में पहुंचा। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठिला के पूर्व हेडमास्टर रघुवंशमणी पाठक, जगनारायण प्रसाद, सुमेश्वर नाथ सिंह, ललित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होते रहना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाओं में निखार आता है। इसके साथ समाज में आपसी भाईचारा का संदेश जाता है। मुख्य रेफरी के रूप में निर्भय कुमार पांडेय, सहायक रेफरी योगेंद्र लाल, चंदन कमार रहें। इसके साथ ही आयोजक मंडल में मुख्य रूप से दिनेश कुमार उर्फ मंगरू सिंह, अरूण वर्मा, राधेश्याम, दिपक,धर्मदेव, सोमनाथ आदि रहे।
सिमरी हाई स्कूल के खेल मैदान में वालीबॉल के उद्घाटन मैच में करहिया ने जीत दर्ज की
सिमरी | गुरुवार को पंडित सूर्यनारायण शर्मा के स्मृति में हाई स्कूल सिमरी के खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलो की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एकौना के पूर्व मुखिया अशोक राय द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता के शुरुआत में तिवारीपुर की टीम एवं उत्तर प्रदेश के करहिया गांव की टीम से मुकाबला हुआ। जिसमें करहिया टीम ने तिवारीपुर टीम को 2-1 से हराकर प्रथम चरण में जीत हासिल किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सतेन्द्र कुँवर एवं थानाध्यक्ष जुनेद आलम के साथ बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर अरविंद शर्मा, डमडम राय के अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
फुटबॉल मैच में किक लगाते खिलाडी।