समाजसेवी मकरध्वज सिंह के निधन पर शोक की लहर
बक्सर जिले के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी मकरध्वज सिंह के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवियों ने उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिये अपूरणीय क्षति बताया। कॉमर्स कॉलेज पटना के पूर्व प्राचार्य डा बबन सिंह, कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज बक्सर के संस्थापक व अधिवक्ता गणपति मंडल, बक्सर के पूर्व एमएलए प्रो. ह्रदय नारायण सिंह, पूर्व विधान एमएलसी नंदकिशोर राम, एमएलसी नवलकिशोर यादव, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह, अधिवक्ता मनोज ठाकुर एवं रामाशीष सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के नेता एवं समाजसेवियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मकरध्वज सिंह के बड़े पुत्र मनोज कुमार सिंह एक दैनिक अखबार के कार्यकारी संपादक हैं। समाजसेवियों ने कहा कि स्व मकरध्वज सिंह की अच्छे राजनीतिज्ञ एवं रणनीतिकार में गिनती होती थी। उनकी उदारवादी विचार और सामाजिक समरसता के बीच उनकी जिले में अलग ही पहचान थी। बता दें कि मकरध्वज सिंह का देहवासन रविवार को पटना इलाज के दौरान हो गया। सोमवार को उनके पैतृक गांव बक्सर के कुल्हडिय़ा उनका शव लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम गांव मे लगा रहा। इसके बाद बक्सर श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए।