पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनपीआर व सीएए से लेंगे आजादी : राजेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआरसी व सीएए और एनपीआर के विरोध में हम भारत के लोग के बैनर तले कमलदह पोखरा के समीप अनिश्चितकालीन धरना को जारी रखा। 58 वां दिन जारी धरना की अध्यक्षता दीपचंद दास ने किया । जबकि संचालन भाई विवेक ने किया। धरना को संबोधित करने वाले धरनार्थियों ने संविधान के दायरे में रहकर अपने अपने ढंग से देश के अवाम को तबाह कर देने वाले इस कानून पर लोगों को जागृत का काम करते हैं। अब गांव के लोगों के बीच भी एनआरसी,सीएए और एनपीआर के लोग धरना में शामिल हो रहे हैं और केंद्र सरकार से इस असंवैधानिक कानून को समय रहते वापस ले लेने की मांग जोर पकड़ रही है। लोग बोल रहे हैं कि आम जनता की जरूरी मांगों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे काले कानून को देश की जनता थोपा गया है। जो भारत के माथे पर कलंक है। वक्ताओं ने कहा कि लोग कह रहे की इससे देश की किरकिरी हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। केंद्र सरकार एनआरसी, सीएए, एनपीआर लाकर देश के आम लोगों को परेशान कर रही है। देश में केंद्र सरकार ने विभाजनकारी सीएए बिल लाकर आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए व लोगों को डराने के लिए काला कानून ला रही है। यह देश हिंदू मुस्लिम, सिक्ख,इसाई सबका है। लेकिन धर्म के नाम पर कानून लाकर लोगों को प्रताड़ित करने की मनसा से सरकार काम कर रही है। वही राजेश शर्मा ने कहा कि एनआरसी, एनपीआर व सीएए से लेकर रहेंगे आजादी। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार भारत जैसे देश को बांटने पर तुली हुई है। किंतु ऐसा होने नही दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह, वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल, साहित्यकार कुमार नयन, राजद युवा जिलाध्यक्ष बबलू यादव, देवेन्द्र सिंह,मनु यादव,राजेश कुमार सिंह, आदि रहे।

खबरें और भी हैं...