पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएसएस ने महिला दिवस को ले किया कार्यक्रम का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बीते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ पुष्पा सिंह व संचालन एनएसएस पदाधिकारी अखिलेश मंडल ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय समय नारियों के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है, वह घोर निंदनीय है। 1975 में इस दिवस को अधिकारिक मान्यता मिली थी। तब से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे वार्षिक रूप से एक थीम के रूप में मनाना शुरू किया। इसकी पहली थीम सेलिब्रेटिंग द पास्ट प्लानिंग फॉर फ्यूचर रही। इस दौरान पुष्पा सिंह ने कविता के माध्यम से अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर श्री मंगल सिंह, देवेन्द्र कुमार, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मदन सिंह, अशोक सिंह, मुकेश कुमार, राघवेंद्र व छात्र-छात्रा के रूप में विकास कुमार, सत्येंद्र कुमार, आकाश, लक्ष्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, रीतू कुमारी, नगमा, काजल, सूर्य प्रताप, निधी, अनिता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...