पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News On The Day Of Holika Dahan Striking Teachers Burnt Effigies Of Cm Education Minister And Cs

होलिका दहन के दिन हड़ताली शिक्षकों ने सीएम शिक्षा मंत्री और सीएस का पुतला दहन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने होलिका दहन पर सीएम नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा व मुख्य सचिव आरके महाजन का पुतला जलाया। यह कार्यक्रम शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह की देखरेख में सभी बीआरसी कार्यालय के सामने हुआ। जिला मुख्यालय स्थित बुनियादी स्कूल के सामने पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी मर्जी से चल रही है। उसे यह परवाह नहीं है कि उसका एक बड़ा अंग शिक्षकों की होली फीकी जा रही है। लेकिन, वह इस बात को भूल रहे है कि शिक्षक व उनके परिवार के सदस्य वोटर है। जो आने वाले विधान सभा चुनाव में बड़ा बदलाव कर सकते है। सरकार की दीपावली फीकी होनी की पूरी संभावना है। नीतीश सरकार की पूरी कार्यवाही हिटलरशाही की तरह दिख रही है। फरमान जारी कर दिया। उसका पालन सख्ती के साथ जल्द से जल्द होना चाहिए। इसे करने में देर हुई तब एफआईआर का दंश झेलना होगा। शिक्षकों पर भी उसी तरह का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, इस सबसे से शिक्षकों की ताकत कम नहीं होने वाली है। बल्कि चट्टानी ताकत और बढ़ते जाएगी। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएगी। शिक्षक पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर शिवजी दूबे, रविशंकर राय, लालानारायण राय, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, ललन सिंह, सुनीता कुमारी, उमा कुमारी, सत्येंद्र ओझा, नरोत्तम द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, अनंत कुमार, जितेंद्र चौहान, अजय कुमार सिंह, गोपालजी राय, कृष्ण बिहारी राय, संजय सिंह, आलोक कुमार सिन्हा, जय प्रकाश कुमार, संजय राय, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, प्रतिमा कुमारी, प्रीति कुमारी, सीमा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

नियोजित शिक्षकों ने सीएम व शिक्षामंत्री का किया होलिका दहन, प्रदर्शन है जारी

डुमरांव | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों ने इस बार होली का त्योहार नहीं मनाया। बल्कि आक्रोशित शिक्षकों ने होलिका दहन के दिन स्थानीय बीआरसी के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व मुख्य सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया। हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि सरकार होली जैसे पर्व में भी हड़ताली शिक्षकों से वार्ता न करके यह साबित कर रही है कि यह सरकार अहंकारी सरकार है जो केवल दमनकारी कार्य ही करना चाहती है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को शिक्षा एवं शिक्षकों के भविष्य से कोई लेन-देन नहीं है। वक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की शिक्षक व शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षक होली नहीं मना रहे है। पुतला दहन में संजय सिंह, कमलेश पाठक मुक्तेश्वर प्रसाद, उपेन्द्र पाठक ,जितेंद्र ठाकुर, पूर्णानंद मिश्र, राजू गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, ललन यादव, राजेश शुक्ला, मनीष कुमार शशि, चन्दन कुमार, इन्द्रेश मिश्र, रजनीश सिंह, रवीन्द्रनाथ सिंह, जलालुद्दीन, कामरान अहमद, दीपक कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, कन्हैया सिंह, प्रदीप कुमार, सुमन पांडेय, धर्मेंद्र सिन्हा, माधुरी सिंह, उषा, सावित्री कुमारी, पुष्पा कुमारी समेत सैकड़ाें शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुई।


शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर इटाढ़ी में भी होलिका के दिन सीएम का पुतला दहन किया

इटाढ़ी | बिहार राज्य शिक्षा संघर्ष समन्वय समिति के अाह्वान पर सोमवार को 22 वें दिन बीआरसी कार्यालय के पास नियोजित शिक्षकों ने समान काम समान वेतन की मांगों को लेकर होलिका दहन के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री कृष्णानंद वर्मा सहित मुख्य सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मेराज अली ने किया। नियोजित शिक्षकों ने सरकार के दोहरी नीति के खिलाफ। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव का विरोध जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक हम लोगो की मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगा। वही आगे शिक्षकों ने कहा कि हम लोग इस साल होली नहीं मनाने का निर्णय लिए है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। पुतला दहन कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, अंगद पाठक, रामबचन पासवान, मनोज सिंह, रामजी राम, अजय ठाकुर, शाहिद अली, आनंद उपाध्याय, राजेश सिंह, मुकेश उपाध्याय, सुरेश सिंह, अमित दुबे, सुनील सिंह, जानकी देवी, कुमारी सरिता, अल्पना जी, रूनी देवी, सुधा देवी, राजरिशी उपाध्याय, सुबास पासवान, चिंताहरण उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, पशुपति, अरुण उपाध्याय, ताराचंद केसरी, संतोष सिंह, प्रेमचंद गुप्ता आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही।

बीआरसी के पास पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक।


पुतला दहन करते शिक्षक संघ के सदस्य।

बुनियादी स्कूल के सामने पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक
खबरें और भी हैं...