अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डुमरांव इकाई के द्वारा सोमवार को मिशन साहसी अभियान चलाया गया। इस जागरुकता अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम प्रमुख रेखा कुमारी ने की। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संटू मित्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन साहसी अभियान चलाया जा रहा है। छात्राओं एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए यह अभियान है स्थानीय डीके कॉलेज डुमरांव में 11-18 नवंबर तक मिशन साहसी को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह है उस दिन छात्रा विंग का शक्ति प्रदर्शन एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। छात्रा विंग को जूडो कराटे के अलावा अन्य आत्मनिर्भर बनाने की परीक्षा दी जाएगी। जिसमें अब तक 56 छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है। मौके पर उपस्थित नगर मंत्री लक्ष्मण कुमार, नगर छात्रा प्रमुख बंदना भगत, कॉलेज अध्यक्ष विनीत मिश्रा, कॉलेज मंत्री तनु सिंह, कॉलेज सहमंत्री शुभम सिन्हा, उत्तम पाठक, सोनू पाठक, रोशन अफसाना इत्यादि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिशन साहसी अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कराती छात्रा