पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगोड़े पूंजीपतियों के लिए खजाना खोलना निंदनीय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआरसी व सीएए और एनपीआर के विरोध में हम भारत के लोग के बैनर तले कमलदह पोखरा के समीप अनिश्चितकालीन धरना को जारी रखा। धरना के 56 वें दिन की अध्यक्षता माे. शाहीद जमाल ने किया। जबकि संचालन सुधीर गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की न्यू इंडिया की चर्चा करते हुये कहा कि मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा कर नरसंहार प्रायोजित कर और भगोड़े पूंजीपतियों के लिए बैंकों के खजाने खोलकर न्यू इंडिया का नारा दे रही है। वह बापू के हत्यारों के पक्षधरों काे संरक्षण दे रही है और सरकार की गलत नीतियों का शांतिपूर्ण संवैधानिक विरोध करने वालों को देशद्रोह का मुकदमा कर रही है। जिसके विरूद्ध बक्सर के अलावा देश में सैकड़ों जगहाें पर धरना चल रहा है और यहां तब तक चलता रहेगा,जब तक की सीएए, एनपीआर व एनआरसी समाप्त नही हो जाता। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार मनमानी पर उतर आयी है। वही वक्ताओं ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है। बिहार के सभी शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। आखिर इसका जिम्मेवार कौन है। शिक्षक से वार्ता कर उनकी मांग जो समान काम समान वेतन है उसको मान कर यह हड़ताल खत्म करवाने के बजाए उल्टे शिक्षक पर एफआईआर एवं सस्पेंड किया जा रहा है। वहीं बब्लू यादव ने कहा कि जबतक हमारे देश में संविधान को मानने वाले लोग जिंदा रहेंगे तब तक संविधान विरोधी कानून को लागू नही होने देंगे। इस दौरान वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह,साहित्यकार कुमार नयन, दीपचंद दास,जुनैद आलम,रामबचन बौद्ध, युवा राजद जिलाध्यक्ष बबलू यादव,सुदर्शन पाठक, संजय कुमार दूबे उर्फ पप्पू जी,चंद्रदेव सिंह, देवेन्द्र सिंह,राजेश कुमार सिंह, गणेश उपाध्याय, शिवगोविंद गौतम,संतोष भारती, बबन सिंह, विमल कुमार सिंह,राजेश शर्मा, विवेक कुमार, मो अफताब, विशाल गुप्ता, संजय सिंह, सरिता कुमारी, मो इकबाल अंसारी, वार्ड पार्षद हैदर अली, मो नसीम, मो जलालुद्दीन, डा रामनिवास सिंह, सुमन शेखर, नंदजी यादव, अबुलैश खान, दानी जी, अखिलेश सिंह, राधेश्याम यादव, रमेश राम, नसीम अंसारी, गुप्तेश्वर पाल, बद्री प्रसाद पाल, एकता यादव, सुरेन्द्र प्रताप, जनार्दन सिंह, हीरालाल राम, लक्ष्मण भारती, हरेन्द्र सिंह, सुरेश,डा निसार अहमद,ज्वाला प्रसाद, सुरेश राम, नीरज कुमार, अजीत राय, धर्मेंद्र पांडेय, मो असलम आदि रहे।

कवलदह पार्क में धरना पर बैठे लोग।
खबरें और भी हैं...