पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Pardeshi Who Is Returning Home With Holi Is Also In A Passenger Train At The Station

होली को लेकर घर लौट रहे परदेशी, स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों में भी है ठेलमठेल की स्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली को लेकर परदेशी घर लौटने लगे हैं। लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों में आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, कोलकाता व मुंबई में रहने वाले लोगों का हुजूम बक्सर पहुंचने लगा है। पिछले तीन चार दिनों से ही बक्सर आने वाली ट्रेनों में लोगों की भीड़ रहती है। एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा लोकल ट्रेनें भी फुल हो जा रही हैं। जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ होने के कारण लोग पटरियों पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। जो खतरनाक भी है। बाहर से आने वाले लोगों के चेहरे बक्सर स्टेशन पर उतरते ही खिल उठते हैं। दिल्ली से बक्सर पहुंचे चौसा गांव के शिवा कहते हैं कि चार महीने के बाद बक्सर अपने घर आया हूं। अब होली अपने गांव में परिवार के साथ बिताकर उसके बाद फिर दिल्ली चले जाएंगे। उसी तरह ब्रह्मपुर के निवासी सुरेन्द्र, अखिलेश, धर्मेंद्र पूछने पर बताया कि वे दो माह पहले ही हरियाणा काम करने गए थे। एक बीघा के कटनी में छह हजार रुपये मिलते हैं और एक बीघा में लगी फसल को काटने में दस मजदूर लग जाते हैं। इसके साथ ही खेत मालिक रहने की जगह और खाने के लिए आटा की व्यवस्था देता है।

पैसेंजर ट्रेन में पटरी के साइड से चढ़ने का प्रयास करते लोग।
खबरें और भी हैं...