पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Pardesi Started Returning After Holi No Place To Set Foot In Reservation Bogie

होली के बाद वापस लौटने लगे परदेसी आरक्षण बोगी में पैर रखने की जगह नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली बीतने के दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन अप्रवासी बिहारियों की भीड़ उमड़ी रही। दूसरे राज्यों में नौकरी व काम धंधा कर आजीविका चलाने वाले परदेशी लौटने लगे है। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इन दिनों काफी बढ़ गई है। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी रिजर्वेशन काउंटर पर झेलनी पड़ रही है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई हैै। महत्वपूर्ण ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट ढाई सौ से तीन सौ के पार चला जा रहा है। जिस कारण बड़े स्टेशनों की यात्रा मुश्किल हो गई है। बताया जाता है कि यहां से महानगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट कटाने के लिए कई कई दिनों तक लाइन लगानी पड़ रही है। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी तथा ट्रेनो की लेट लतिफी से भी रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों ने इस स्टेशन पर आरक्षण काउंटरों की संख्या बढ़ाने तथा रिजर्वेशन काउंटर को बढ़ाने की मांग की है। इधर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण के लिए काफी मारा मारी हो रही है। छुट्टी के बाद आरक्षण काउंटर खुलने के पहले ही लोगों की लंबी भीड़ देखी गई। दिल्ली एवं पंजाब की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ दो दिन पहले तक ट्रेनें खाली जा रही थी। बुधवार को होली खत्म हुई और गुरूवार से ट्रेनों में भीड़ उमड़ने लगी है। खासकर दिल्ली, मुंबई एवं पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। आरक्षण नहीं मिलने पर लोग जनरल बोगी में किसी तरह सवार हो रहे हैं। तत्काल आरक्षण लेने के लिए आरक्षण काउंटर पर पर अहले सुबह से भीड़ उमड़ने लगी है। काउंटर खुलने के पांच छह घंटे पूर्व ही लोग तत्काल आरक्षण के लिए अपना नंबर लगा रहे हैं। फिर ही तत्काल आरक्षित टिकट लेना आसान नहीं है।

टिकट काउंटर पर लगी लम्बी लाइन।
खबरें और भी हैं...