पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News People Are Showing Mirror To Departments Through Facebook Dm Is Taking Cognizance Of The Complaint

फेसबुक के माध्यम से विभागों को आइना दिखा रहे हैं लोग, शिकायत पर डीएम ले रहे हैं संज्ञान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के लोगों को अब अपनी समस्याओं व शिकायतों से जिला प्रशासन से अवगत कराने के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगा रहे हैं। लोग जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर ही अपनी शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं। जिन पर डीएम अमन समीर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई व जांच करने का निर्देश भी दे रहे हैं। डीएम की इस पहल की आम लोगों ने काफी सराहना की है। हाल में जिले के अधिकांश इलाकों से लोगों ने सबसे अधिक सात निश्चय योजनाओं से संबंधित शिकायतें की हैं। बीते दिनों फेसबुक पर पोस्ट हुई तीन शिकायतों पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अवैध निजी नर्सिंग पर कार्रवाई की मांग

इनमें पहली शिकायत 23 फरवरी को संदीप कुमार ने पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने डीएम को अवगत कराया कि सदर सीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह के कार्यालय में वाद संख्या 2336-07/08 व 2336-09/10 की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। संदीप ने बताया कि उन्होंने एक आवेदन डीएम कार्यालय में 16 मार्च 2019 को दिया था। उक्त मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम ने संज्ञान लेते हुए सीओ से रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया है। वहीं, 24 फरवरी को मनोज तिवारी ने सदर अस्पताल के आसपास अतिक्रमण एवं उसके आसपास फल फूल रहे अवैध निजी अस्पताल पर ध्यानाकृष्ट कराया। मामले में डीएम ने सिविल सर्जन डॉ. उषा किरण वर्मा व एसडीओ केके उपाध्याय को जांच कर रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा 26 फरवरी को मनोज तिवारी ने एक और शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि बक्सर प्रखंड के सरकारी कालोनी में ऐसे लोग रहते हैं जो अन्यत्र स्थानांतरित है। साथ ही, अन्यत्र विभाग व कार्यालय में पदस्थापित हैं या उनके पिता वगैरह सेवा में थे, जो अब सेवानिवृत हो चुके हैं, कुछ गुजर गए। लेकिन, ऐसे लोगों को आवंटित सरकारी आवास और उसमें बिजली का उपयोग अब भी जारी है। डीएम ने उक्त मामले में बीडीओ रोहित कुमार मिश्रा से जांच प्रतिवेदन की मांग की है।

खबरें और भी हैं...