- Hindi News
- National
- Dumranv News Pledge Administered By Students To Protect Against Corona Virus
कोरोना वायरस से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को दिलायी शपथ
शुक्रवार की शाम बिहार सरकार द्वारा कोरोना वायस के कारण सभी स्कूल काॅलेज बंद की घोषणा के बाद अनुमंडल के सभी निजी विद्यालय बंद कर दिया गया। वहीं संत जाॅन सेकेंड्री प्लस टू विद्यालय काली नगर डुमरांव में सभी छात्रों व शिक्षकों को निर्देश देकर विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ. रमेश सिंह ने बुलाया। शनिवार को विद्यालय पहुंचे बच्चों को प्रार्थना सभा के बाद कोरोना वायरस पर सरकार द्वारा जारी निर्देश, उसके लक्षण व बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साथ आठ सौ चालीस बच्चों के बीच साबुन का वितरण किया गया। विद्यालय के डाॅयरेक्टर डाॅ. रमेश ने छात्रों को शपथ भी दिलाई की यहां से जाने के बाद एक बच्चा पांच लोगों को जागरूक करेगा। डाॅ. सिंह छात्रों से कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए पूरी दुनिया में एहतियात बरती जा रही है। बच्चे इन बातों से अनजान तो नही लेकिन लापरवाह हो सकते हैं। ऐसे में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वो कोरोना के प्रभावों को अच्छे से जानें और अपने आसपास घर माेहल्लाें मे लोगों व बच्चों को बचने के लिए जरुरी उपाय बताएं व इसके प्रति जागरूक करें। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने इस संक्रमण के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। स्कूल के निदेशक डॉ. रमेश सिंह ने छात्रों को बताया कि जागरूकता से बचाव संभव है। सर्दी और जुकाम वाले लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें। खांसते वक्त टिशू या रुमाल का इस्तेमाल मुंह ढंकने के लिए करें। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और सामूहिक कार्यक्रम करने से फिलहाल लोगों को बचना चाहिए। कोरोना को लेकर सावधानी बरतें, लेकिन पैनिक ना फैलाएं, अपने जिले में कोई भी पेशेंट नहीं है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अलावे विद्यालय के प्रिसिंपल अनीश अख्तर खां, शिक्षक रमेश प्रसाद, अनुराग तिवारी, राकेश पाण्डेय, नीतीश मिश्रा, शोभ नाथ तिवारी, संजू तिवारी, निवेदिता दूबे, गोल्डी कुमारी, अर्चना, जीतेन्द्र प्रसाद, नीलू सिंह मौजूद रही।
छात्रों के बीच साबुन बितरण करते डायरेक्टर व शिक्षक।