सिमरी में पुलिस ने छापेमारी अभियान में एक दर्जन शराब भट्ठियों को किया विनष्ट
शुक्रवार को शराबबंदी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें सिमरी पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान तस्करों द्वारा हजारों लीटर महुआ एवं गुड़ से अर्ध निर्मित और निर्मित शराब बरामद किया गया। तस्करों द्वारा शराब को खेत, बगीचा एवं घर तथा घर के बाहर खाली जमीन के अंदर छुपा के रखा गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। आपको बताते चलू की बलिहार गांव में शराबबंदी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस छापेमारी के दौरान प्रत्येक बार सैकड़ों लीटर शराब बरामद किया जाता है। लेकिन तस्करों के हौसले इतने बुलंद है की इधर पुलिस की छापेमारी खत्म हुई। उधर तस्कर फिर से अपने काम पर लग जाते हैं। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण के साथ एक दर्जन शराब भट्ठियों को मौके पर ही विनष्ट किया। इस घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष जुनेद आलम द्वारा की गई।वही उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया की एक ज्ञात व्यक्ति अमावस पासवान के विरूद्ध केस दर्ज किया जायेगा।वही एक तस्कर का नाम अभी ज्ञात नही हो पाया है।
शराब को विनष्ट करती पुलिस।