- Hindi News
- National
- Kesth News Police Of Two Police Stations Raided Kesht Dalit Colony And Destroyed Thousands Of Liters Of Liquor
दो थानों की पुलिस ने केसठ दलित बस्ती में छापेमारी कर हजारों लीटर शराब की नष्ट
शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है छापेमारी। इधर होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस की सक्रियता और भी बढ़ गई थी। बिहार उत्पाद पुलिस बक्सर सह डुमरांव एवं नवानगर पुलिस के संयुक्त छापामारी में केसठ गांव स्थित मुसहर टोली में हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट कर दिया गया। साथ ही 10 लीटर चुआया हुआ शराब भी जमीन पर बहा दिया गया। पुलिस की भनक सुनकर सभी कारोबारी फरार हो गए। इस संबंध में जितेंद्र रविदास पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। छापामारी की घटना सोमवार को लगभग दोपहर की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे दलित बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।
धनसोई पुलिस ने दो स्थानों से पांच लोगों को भेजा जेल
धनसोई | स्थानीय धनसोई थाना की पुलिस ने होली के दौरान शराब के नशे में धुत्त पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बिगाऊ राम ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग अभियान में मानिकपुर से दो युवक दो केन बीयर के साथ पकड़े गए। दूसरी ओर शराब के नशे में धुत्त गुड्डू राम,मनोज पाण्डेय तथा जयेन्द्र चौधरी को शराब के नशे में धुत्त हालत में पकड़कर कर जेल भेज दिया गया।
थाने में नशेड़ी आया केस दर्ज कराने, पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा जेल
सिमरी | थाना क्षेत्र के चांदपाली गांव निवासी मैनु बिंद का पुत्र जिउत बिन्द शराब का सेवन कर नशे की हालत में ऑटो लेकर सिमरी थाना गया था। वहां उसे मारपीट की घटना में केस दर्ज कराना था। उसी दौरान नशे के कारण उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी एवं उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। यह देख थानाध्यक्ष जुनेद आलम को शक हुआ। उसके बाद उसको हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया जहां पर इसकी पुष्टि हुई। उसे जेल भेज दिया गया।
डीजे की आड़ मे करता था शराब तस्करी, खुफिया सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
चौगाई | चौगाई गांव मे डीजे बजाने वाले के घर 440 पीस क्रेजी रोमियो शराब बरामद हुआ। मुरार थाने के प्रभारी मनोज पाठक को खुफिया सूचना मिली की चौगाई गांव के खपडैला मुहल्ले में राजेश डीजे के नाम से डीजे बजाने वाले के घर भारी मात्रा में शराब इस होली मे बेचने के लिए आया हुआ है। इस गुप्त सूचना के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ में आते हुए मुरार थाना के थाना प्रभारी और मुरार थाने के एएसआई राजकुमार सिंह ने चौगाई गांव के खपडैला मुहल्ले मे छापामारी किया। यह छापामारी राजेश डीजे वाले के दालान मे हुआ। क्योंकि पुलिस को खुफिया ने सटीक जानकारी दी थी। जैसे ही पुलिस इस डीजे वाले के घर पहुची। घर की औरतों ने पुलिस का विरोध करना शुरू किया। लेकिन जानकारी सटीक थी। गाय के चारा खिलाने वाले भूसे मे रखा गया। शराब जिसमे 6 पेटी तथा एक बोरा शराब रखा गया था। मुरार पुलिस ने बरामद किया। मौके से शराब का कारोबार करने वाले ओमप्रकाश यादव, दीपक कुमार तथा राजेश यादव जो मुख्य तस्कर है। इन तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन राजेश यादव किसी तरह वहा से फरार हो गया। मुरार पुलिस जब्त शराब की गिनती किया तो सभी शराब 440 बोतल क्रेजी रोमियो जो 180 एमएल का था। राजेश यादव पिता स्व. चुन्नू यादव इस शराब तस्करी के पहले लगभग छह महीने पहले भी इसका नाम मोटरसाईकिल चोरी की खरीद फरोख्त मे नाम आया था। विगत साल इसके भाई के मोटरसाइकल के दुकान से दो मोटरसाइकल बरामद हुई थी।
ब्रह्मपुर | नैनिजोर पुलिस ने शराब सहित बाइक को किया जप्त
मंगलवार को नैनीजोर पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयोग की जा रही दो बाइक तथा शराब को जब्त कर शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने होली के दिन शराब तस्करों पर पुरे दिन रात पैनी नजर रखा। कारण कि इस इलाके की सीमा यूपी से गंगा नदी पर बनाये गए पीपा पुल से जुड़ी है। इसी दरम्यान क्षेत्र में शराब लेकर जाने के क्रम में +2 उच्च विद्यालय नैनीजोर रोड़ के रास्ते होली के अवसर पर 6 पीस किंगफिशर शराब लेकर पैशन प्रो बाइक नं बी आर 03 वी 6306 तथा ग्लैमर भी आर 03 एच 3183 गाड़ियों पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस को अपने पीछे काफी तेजी से आते देख दोनों बाइक और शराब छोड़ भाग निकले। पुलिस बाइक ओर शराब अपने कब्जे में लेकर थाने लाई और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी।
बरामद शराब तथा थानाप्रभारी।
जब्त शराब के साथ नैनिजोर थानाध्यक्ष।
शराब नष्ट करती पुलिस।