- Hindi News
- National
- Buxar News Police Runs Campaign In Buxar Three Smugglers Arrested With Alcohol
बक्सर में पुलिस ने चलाया अभियान शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री मोड के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो सौ शराब की बाेतल के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी की है। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात इस बात की सूचना मिली कि शराब की खेप लायी जा रही है। तत्काल ही पड़री मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान देखा गया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे हैं। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर तीनों को धर-दबाेचा गया। उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। तलाशी के दौरान एक बैग मिला। जिसमें दो सौ बोतल शराब थी। तीनों को मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानेदार ने बताया कि तीनों तस्करों से पूछताछ के दौरान बताया कि यूपी से माल लेकर आ रहे थे। ताकि इसे बेच सके। इनकी पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी निराला मिश्रा, साहाेपारा निवासी दीपक पांडेय उर्फ छोटक पांडेय व चुरामनपुर निवासी ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई।
डुमरांव में शराब के साथ तीन को पुलिस ने दबोचा
क्राइम रिपोर्टर। डुमरांव
होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 2.5 लीटर देशी शराब व चार बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने साफाखाना रोड स्थित महादलित बस्ती के एक घर में छापेमारी कर ढाई लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गुड्डू मुशहर व उसकी मां कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान गुड्डू खुद शराब के नशे में था। वही साफाखाना मोड़ के पास पुलिस ने एक खैनी दुकान में छापेमारी कर आरएस का चार बोतल बरामद किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है।