- Hindi News
- National
- Dumranv News Police Runs Intensive Vehicle Checking Campaign Stirring Drivers
पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान चालकों में मचा है हड़कंप
बढ़ते अपराध को देखते हुए डुमरांव पुलिस वाहन चेकिंग को लेकर सख्त दिखी। शुक्रवार को पुलिस ने जमकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिये नया थाना के दुपहिया वाहनों को रोक कागजातों की जांच की गई। वैसे ही पुलिस के तेवर बाइक चालकों पर कुछ अधिक ही चढ़ गया है। पुलिस ने देर तक वाहनों को रोक जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी रही। वाहन चेकिंग का असर यह हुआ कि हमेशा दुपहिया वाहनों से पटा रहने वाले स्टेशन रोड में घंटों दुपहिया वाहनों का परिचालन थम सा गया था।