पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपग्रेडेड स्कूलों में जल्द उपलब्ध कराएं सुविधाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपग्रेड हो रहे हाई स्कूलों में कार्य की प्रगति बहुत धीमी है। सभी सुविधाओं को दस दिनों के अंदर पूरा कर लेना है। अन्यथा संबंधित हेडमास्टर सहित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें अपग्रेड हो रहे विद्यालय के हेडमास्टरों के साथ बैठक करते हुए नोडल पदाधिकारी केएन झा ने कहीं। नोडल पदाधिकारी ने सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय बीईओ, बीआरपी, हेडमास्टर के साथ बैठक की। विदित हो कि जिले के 42 पंचायतों में जहां हाईस्कूल नहीं है। वहां मध्य विद्यालय को हाईस्कूल में अपग्रेड किया जा रहा है। इन विद्यालयों अतिरिक्त कमरे का निर्माण कराया गया है। जहां पहले से कमरा बना हुआ है। उसे दुरूस्त किया गया। इस बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी ने पाया कि कई जगहों पर अभी आधार भूत संरचना का निर्माण नहीं हो पाया है। वहां तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। संबंधित इंजीनियरों से कहा कि उनकी देखरेख में यह कार्य पूरा होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...