- Hindi News
- National
- Buxar News Registry Office Will Also Open On Sundays And Holidays In March
मार्च में रविवार व छुट्टियों के दिन भी खुलेगा रजिस्ट्री ऑफिस
राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से मार्च माह के अवकाश दिन यानी रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि कार्य के संपादन में तेजी आये। यह आदेश मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सहायक निबंधन महानिरीक्षक अवधेश कुमार झा ने दी है। अपने दिये आदेश में अवधेश कुमार झा ने कहा कि 15, 22 व 29 मार्च (यह तीनों दिन रविवार पड़ ़ रहा है) को दस्तावेज निबंधन हेतू कार्यालय खोला जाए। सामान्य दिनों की तरह यहां कार्य होगा। यह प्रयास करना है कि छुट्टी वाले दिनों में अधिक से अधिक कार्य का संपादन हो। जिससे सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके। साथ ही इसकी जानकारी कार्यालय के सूचना पट्ट भी चस्पा दी जाए। इन तीनों दिन संबंधित कर्मियों को कार्यालय में ससमय उपस्थित रहना है। यदि कोई भी लापरवाही करता है। तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छुट्टी के दिनों में कार्य की पूरी निगरानी भी रखी जाएगी। अवधेश कुमार झा ने यह भी निर्देश दिया है कि इस बात का प्रचार-प्रसार भी करना है। ताकि यह बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इसका लाभ उठा सके।