पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Rescue From Corona Will Also Open A Two Bed Isolation Ward In Phc

कोरोना से बचाव को पीएचसी में भी खुलेगा दो बेड का आइसोलेशन वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डरने की जरूरत नहीं, बचाव के लिए स्वच्छता पर दें ध्यान


कोराेना वायरस से डरने की जरूरत नही पर बचाव जरूरी है। इसके लिए स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना होगा। लोगों के बीच जागरूकता भी जरूरी है। ये बातें डीएम अमन समीर ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान आदि को बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र,पार्क,जू व सिनेमा हॉल आदि को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सदर अस्पताल में आठ बेड वाली आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर सभी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्रों पर दो दो बेड वाली आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने को निदेशित किया गया है। ताकि इसकी आशंका होने पर स्थानीय स्तर पर लोगों को इलाज दिया जा सके।

मास्क वही पहने जो संक्रमित है : इस संबंध में सिविल सर्जन को विशेष स्तर से तैयारी करने को निदेशित किया गया है। वही इसकी आशंका पर जांच के लिए इंफ्रारेड थर्मामीटर मंगाया गया है। ताकि आशंका होने पर इस रोग का जांच किया जा सके। उन्होंने कहा कि मास्क की डिमांड की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि मास्क वही पहने जो संक्रमित है। इसके लिए लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में बैठक कर एम्बेसडर के रूप में कार्य करेंगे। रेलवे स्टेशन पर वीडियो क्लिप बनवा कर जागरूकता फैलाने को लेकर इस संबंध में पहल करने की बात कही। जिले में थानाध्यक्षों के माध्यम से चौकीदार परेड कराते हुये गांव स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।

गांवों में प्रचार-प्रसार कर रहे पीएचसी कर्मी


इटाढ़ी | कोरोना वायरस से आम जनमानस को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के सभी गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा कर्मी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग मरीजों के उपचार का बेहतर प्रबंध करने में जुटा है। डॉ. श्याम बाबू रजक ने बताया की इस कोरोना वायरस के लिए स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आरक्षित करने के साथ मरीज के संक्रमण को दूसरे तक नहीं फैलने से बचाने के लिए पीड़ित मरीज के प्रवेश द्वार को भी अलग किया गया है। साथ ही वार्ड में प्रसाधन व पेयजल के साथ मरीज को भोजन आदि का प्रबंध करते हुए पूरे वार्ड के बाद कांच की केबिन का निर्माण कराया गया है। वार्ड में कोरोना बीमारी से बचाव में प्रयुक्त होने वाली दवा आदि रखते हुए कर्मियों को तैनात किया है। वार्ड में तैनात कर्मी मास्क का प्रयोग करते हुए वार्ड में प्रवेश व निकलने पर हैंडवॉश आदि करेगा। डॉ. रजक ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीज के समुचित इलाज के साथ अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने से बचाव की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। अस्पताल में मरीज आने की स्थिति में उसे मुख्य द्वार के बजाय निर्मित नए प्रवेश द्वार से प्रवेश कर वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

समूह में कहीं भी एकत्रित न हों


विशेष ग्राम सभा, खेल कूद आदि कार्यक्रम जो सरकारी भवनों में कराए जा रहे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थगित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को समूह में कही भी एकत्रित नही होने का सलाह दिया गया है। हालांकि डीएम ने यह भी कहा कि पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दिया गया है। वहीं स्वच्छता को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दी जाय। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कई सुझाव दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोए या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। जो बीमार हैं उनके सम्पर्क में न आने की कोशिश करे। इसके साथ ही खांसते और छींकते वक्त डिस्पोजेबल टिशू का इस्तेमाल करे। टिशू नही होने पर बाजू का इस्तेमाल करे। इसके साथ ही यदि खांसी व छींक आदि के आने पर चिकित्सीय उपचार ले।


संक्रमित लोगों से दूर रहने की सलाह


गर्म पानी का उपयोग अधिक से अधिक करे। वही खाड़ी देशो आदि से आने वाले लोगों के बारे में कहा कि ट्रैवेर्ल्स सीट आदि बनवाने की पहल की जा रही है। संक्रमित लोगों के सम्पर्क में नही रहने की सलाह देने पर जोर दिया। इन बिंदुओं पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जबाब में कहा कि बारिश के कारण दलहन की हुई क्षतिपूर्ति के लिए कृषि विभाग को आंकलन कर रिपोर्ट देने को निदेशित किया गया है। वहीं हाई स्कूल के हेडमास्टरों के बकाए पेमेंट के संबंध में डीएम ने कहा कि डीईओ से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। बता दें कि पिछले पांच माह से हेडमास्टरों का पेमेंट रोक दिया गया है। ऐसे में उनके समक्ष तंगहाली की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


अमन समीर, डीएम

अिधकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दी जानकारी, लोगों को किया जागरूक
खबरें और भी हैं...