पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, पांच जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर ईसापुर महावीर स्थान बाजार के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गये। जिनका इलाज निजी अस्पताल में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो चौसा की तरफ से काफी तेज गति में आ रही थी। जैसे ही ईसापुर बाजार के पास पहुंची। चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया। वह पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार खरगपुरा के सलामत अंसारी, साजिद अंसारी, रियाज अंसारी, सुखारी अंसारी, पलिया गांव के संतोष कुमार जख्मी हो गये। सभी घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी।

खबरें और भी हैं...