सती घाट पर स्काउट गाइड ने किया होली मिलन
नगर के सती घाट पर भारत स्काउट एंड गाइड के जिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउट के बच्चों ने गंगा किनारे से लेकर लाल बाबा आश्रम तक राधे-राधे व अन्य पारंपरिक होली गीत गाया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। जिले वासियों को एकता का संदेश देते हुए जिला संगठन आयुक्त रंजन कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना जैसे वायरसों से बचने के लिए लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। समारोह का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव ललित कुमार शर्मा ने किया। मौके पर पूजा कुमारी, खलीबुन खातून, मुन्नी कुमारी, मनीषा कुमारी, साधना कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रिती कुमारी, नैना कुमारी, सत्या कुमारी, रिता कुमारी, रेखा कुमारी, सोनी कुमारी, रमा कुमारी, गुलाबसा खातुन आदि थे।