पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Seized Vehicles Are Rotting In Police Stations They Are Not Being Auctioned

थानों में सड़ रही हैं जब्त गाड़ियां, नहीं हो रही इनकी नीलामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चोरी सहित विभिन्न मामलों में जब्त दो पहिया तथा चार पहिया वाहन लंबे समय से डुमरांव अनुमंडल के थानों में सड़ रही है। वाहनों की नीलामी नहीं होने से लाखों रुपये के वाहन थाना परिसर में रखे-रखे सड़ रहे है। कई वाहन तो जंग लगने से पूरी तरह से खराब हो चुके है तो कई वाहन खुले में रखे जाने के कारण जंग खा रहे है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा नीलामी नहीं किये जाने से खराब हो रहे कीमती वाहनों को बचाया नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार पिछले एक दशक से अधिक समय से डुमरांव थाने में वाहनों की नीलामी नहीं हुई है। जबकि इस दौरान विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा सैकड़ों वाहन जब्त किए गये है। पुलिस द्वारा जब्त किए गये वाहनों से थाना परिसर का एक बड़ा हिस्सा भी घिर चुका है। जिससे यहां तैनात पुलिसकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जब्त वाहनों की नीलामी कोर्ट के निर्देश पर होती है। लेकिन इसके लिए पुलिस को कोर्ट में आवेदन देना पड़ता है। लेकिन एक दशक से अधिक समय से वाहनों की नीलामी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जानकारों की मानें तो इसमें कई ऐसे वाहन भी है जो दुर्घटना तथा छोटे मोटे कारणों से जब्त है। लेकिन, कानूनी प्रक्रिया के कारण वैसे वाहन भी चोरी तथा अन्य बड़े अपराधों में जब्त बाइकों के साथ सड़ रहे है।

थाने में सड रही बाइकें।
खबरें और भी हैं...