- Hindi News
- National
- Buxar News Simri39s Team Wins By Defeating Mugaon 35 With The Help Of A Tributary
ट्राइब्रेकर के सहारे 3-5 से मुगांव को हरा सिमरी की टीम विजयी
बाबा मुंगेश्वर नाथ फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता मुगांव में छठे दिन मुगांव बनाम सिमरी के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें पहले हाफ मैच में मुगांव के पंकज कुमार ने एक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाया। वही दूसरे हाफ में सिमरी की टीम ने एक गोल कर बराबरी पर ला दिया। अंतिम समय तक दोनों टीम बराबर रही। इसके बाद अंत में ट्राइब्रेकर के सहारे 3-5 से सिमरी की टीम विजयी हुई। नब्बे मिनट तक चलने वाले इस मैच का उद्घाटन शाहाबाद सुधा डेयरी के चेयरमैन सुमेश्वरनाथ सिंह ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लल्लू सिंह, विजय यादव, जगनारायण प्रसाद आदि रहे।
मुख्य रेफरी के रूप में दिनेश कुमार सिंह उर्फ मंगरू,कृष्णा सिंह, अरूण वर्मा के अलावे आयोजक मुन्ना प्रसाद,चंदन कुमार पिंटू, राधेश्याम, विजय, धर्मदेव, मनीष कुमार, शिवजी, परमेन्द्र आदि रहे। इस दौरान आयोजक दिनेश कुमार उर्फ मंगरू ने बताया कि होली पर्व को लेकर अगला मैच 11 मार्च को बनारस बनाम भरौली के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा।