- Hindi News
- National
- Nawanagr News Six Injured In A Fight Between Two Parties In The Jamni Dispute
जमनी विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट में छह जख्मी
स्थानीय गांव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों पक्ष के 6 लोग जख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष के मनी देवी, नंदकिशोर सिंह, लक्ष्मण सिंह व लालसा देवी तथा दूसरे पक्ष के सिकन्दर महतो व रामजी सिंह शामिल हैं। सभी जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर मे इलाज कराया गया। मारपीट की इस घटना मे एक पक्ष के मनी देवी पति रामजी सिंह ने नंदकिशोर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुनीलाल सिंह लालसा देवी पर आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही दूसरे पक्ष के मुनीलाल सिंह ने सिकन्दर महतो, दिनेश महतो, अनिता देवी, रामजी सिंह, मनी देवी को मारपीट का अभियुक्त बनाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की इस घटना मे मुनीलाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।