पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंद हो इंटरमीडिएट के कॉपियों का मूल्यांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर | बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल लगातार जारी हैं। हड़ताल के दौरान शिक्षकों ने बैठक की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार साजिश के तहत नियोजित शिक्षकों की हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास कर रही है। कोरोना वायरस को खौफ दिखाकर सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। धारा-144 लागू की गई है। वहीं इंटरमीडिएट कॉपी मूल्यांकन के कार्य पर रोक नहीं लगायी गई है। जबकि कॉपी मूल्यांकन के कार्य में एक साथ चार सौ से अधिक शिक्षक मौजूद रहते है। जब वहां पर भी रोक लगती। माना जाता है कि इस वायरस का कोई खौफ है।
खबरें और भी हैं...