- Hindi News
- National
- Dumranv News Teachers Employed To Spread Awareness To Protect Against Corona Virus Strike Will Continue
कोरोना वायरस से बचाव की खातिर जागरूकता फैलाएंगे नियोजित शिक्षक, जारी रहेगी हड़ताल
कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरा तथा राज्य सरकार द्वारा इसे लेकर जारी किए गए गाइड लाईन के बाद अब हड़ताली नियोजित शिक्षक धरना पर बैठने के बजाए शहर तथा गांव-गांव में घुम-घुमकर कर छात्रों तथा उनके अभिभावकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान शिक्षकों की अलग-अगल टोलियां अलग-अलग गांवों व वार्डों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाए बताएंगे तथा स्वच्छता अपनाने व साबुन से हाथ धोने के साथ ही चेहरे पर मास्क लगा बाहर निकलने की सीख देंगे। इसके साथ ही नियोजित शिक्षक लोगों को मास्क व साबुन भी वितरित करेंगे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद डुमरांव के प्रमुख शिक्षक नेताओं ने भी बैठक कर इसका निर्णय लिया तथा कहा कि मानवता की रक्षा के लिए वे जान की बाजी भी लगा देंगे। शिक्षकों ने तय कि इस दौरान जागरूकता अभियान के साथ ही नुक्कड़ नाटक चला लोगों को इस महामारी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। शिक्षक नेता उपेद्र पाठक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भीड़ इकट्ठा करने की पर रोक लगाई गई है। शिक्षक संविधान का आदर करते है तथा विपदा की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़े है। वही पूर्णानंद मिश्र ने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए शिक्षकों का जत्था हर गांव व कस्बे के साथ एक-एक घर पहुंच लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएंगे। वही जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस बीच शिक्षकों को अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। वही नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार से इसकी शुरूआत कर दी जाएगी। शिक्षकों ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है इसलिए हमलोग दो टीम का गठन किए है जो प्रत्येक दिन पंचायत स्तर पर सभी वार्ड का दौरा करेगी और आम जनता को कोरोना वायरस से बचाने हेतु मास्क वितरण एवम हाथ धोने के लिए साबुन का वितरण कर जागरूकता फैलाया जाएगा। मौके पर संयोजक संजय सिंह, कमलेश पाठक, राजू गुप्ता, जलालुद्दीन अंसारी, मुक्तेश्वर कुमार, अशोक राम, अनिता यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।