- Hindi News
- National
- Buxar News Teams Formed In The District For Korena Created Isolation Ward
कोराेना के लिए जिले में टीम गठित, बनाया आइसोलेशन वार्ड
कोराेना वायरस से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। ताकि किसी मरीज के चपेट में अाने की सूचना मिले। तब उसे अलग वार्ड में रखा जाए। उसका बेहतर इलाज हाे सके। जिससे दूसरे मरीज इसकी चपेट में नहीं आये। साथ ही इन्फेक्टेड मरीज का भी सही से इलाज हो सके। इसके लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम का गठित की गई हैं। इस वायरस को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां भी फैल रही हैं। उन्हें रोकने के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर जानकारी दी जा रही है। आमलोग इससे डरे या भयभीत नहीं हो। बल्कि सावधानी बरते। इस महामारी को भारत में प्रवेश करने से आसानी से रोका जा सके।
विदेश से आने वाले लोगो पर रखी जा रही पैनी नजर
सीएस ने बताया कि चीन, थाईलैंड, ईरान, नेपाल, जापान, कोरिया से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन देशों से आने वाले लोग इस वायरस से पीड़ित हाे सकते है। सभी आशा व एएनएम को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई भी विदेश से आता है। तब इसकी तत्काल सूचना अपने पीएचसी प्रभारी को दें। उनलोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों में अफवाह नहीं फैले इसके लिए स्कूल, पंचायत स्तर पर डॉक्टरों की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके लिए पंचायत भवन, स्कूल सार्वजनिक जगहों पर कैंप लगाकर इस वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इन्फेक्टेड मरीज को इसी वार्ड में रखा जायेगा
सीएस ने बताया कि इस वायरस की बात सामने आते ही एक अलग वार्ड बना दिया गया है। ताकि यदि इससे कोई व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित होने की सूचना मिलती है। उसे इस वार्ड में रखा जाएगा। यहां 14 दिनों तक रखा जाएगा। क्योंकि कोई भी वायरस 14 दिनों से अधिक प्रभाव में नहीं रख सकता है। वायरस से पीड़ित होने की सूचना मिलती है। तब उसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें सीएस, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी व संबंधित प्रखंड के पीएचसी प्रभारी शामिल है। साथ ही वार्ड में मरीज की देखभाल के लिए ए ग्रेड नर्स को शामिल किया गया है। इसके लिए लगातार डब्लूएचओ से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर ले डॉक्टर की सलाह
सीएस ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से लगातार मौसम बदल रहा है। उसमें कोई भी सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित हो सकता है। इससे डरने या घबड़ाने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाएं लें। साथ ही सावधानी बनाये रखें। खांसते, छींकते समय रूमाल या किसी कपड़ा की मदद लें। बाहर से आने पर हाथ धो ले। जागरूकता से ही इस महामारी को आसानी से रोका जा सकता है। किसी भी अफवाह पर नहीं जाये।
सदर अस्पताल में बना अलग वार्ड ।