- Hindi News
- National
- Dumranv News Terrorism Of Monkeys Is Troubled By Textile Colony In Dumraon
बंदरों के आतंक से परेशान हैं डुमरांव में टेक्सटाइल काॅलोनी
बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। नगर के रसूखदार व आम लोगों को किस कदर परेशान कर रखा है। सड़को से लेकर छतों तक कब्जा जमाए हुए है। आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को बेहद गंभीर बताते हुये अंजनी पाठक, उपेंद्र राय, साबीर अंसारी ने कहा है कि बंदरों के कारण आये दिन आर्थिक व शारीरिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। टेक्सटाइल काॅलोनी में बंदर न सिर्फ घर में घुस कर सामानों की क्षति पहुंचाते है बल्कि खदेड़ने गये लोगों को काट कर जख्मी भी कर देते है। कई दफे बंदरों की आपसी लड़ाई का खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार के सुबह बंदरों ने सड़क पर उत्पात मचाया। जिससे लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बंदरों के आतंक से सिर्फ टेक्सटाइल काॅलोनी ही प्रभावित नही है। नगर के ठठेरी बाजार, राजगढ़ चैक, जंगल बाजार, साफाखाना रोड, हरिजी के हाता, गोला रोड, चैक रोड आदि जैसे घनी आबादी वाले इलाके में बंदरों की सक्रियता ने लोगों के नाक में दम कर रखा है।