जनता दरबार में आए मामलों का अंचलाधिकारी ने किया निष्पादन
सीओ अमरेश कुमार ने दो थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन किया गया। नावानगर के जनता दरबार में क्षेत्र से कुल तीन भूमि विवाद के मामलों को ले आवेदन आया था। जिसमें एक मामला धवछुआ के महेन्द्र साह व सतेन्द्र साह का निष्पादन किया। जबकि अन्य मामले में कागजात अधूरी होने से अगली जनता दरबार में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं सोनवर्षा ओपी में कुल 5 मामले पहुंचे हुए थे। जिसमें पनियारी गांव के लाल साहब सिंह व श्रीराम सिंह तथा बरांव गांव के गोरा यादव व साधु चरण सिंह के बीच मामले का निष्पादन किया।निष्पादन के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट थे। जबकि अन्य तीन मामले में कोई वगैर कागजात के पहुंचे थे, तो किसी का दूसरा पक्ष अनुपस्थित था। जिसके चलते उन्हें अगली जनता दरबार में कागजात समेत उपस्थित होने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित पक्ष को थानाध्यक्ष के माध्यम से सूचित करने की बात कही। जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष क्रमशः संजय कुमार व सुबोध कुमार ने किया। मौके पर सभी थाना के स्टांप मौजूद थे।
नवानगर थाने में जनता दरबार लगा मामले का निष्पादन करते सीओ।