पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताल तुड़वाने के लिए सरकार आजमा रही हैं हर तिकड़म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षकों की लगातार हड़ताल से सरकार के सामने संकट के बादल मंडराने लगे है। इसे हड़ताल को तुड़वाने के लिए सरकार व आला अधिकारी हर तिकड़म आजमा रहे हैं। परंतु शिक्षक अपने इरादे से पीछे हटने वाले नहीं है। उक्त बातें वक्ताओं ने शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक के दौरान कहीं। यह बैठक कवलदह पोखरा पार्क परिसर में हुई। इसमें चर्चा की गई कि राज्य समिति जो निर्णय लेगी। उसी के आधार पर जिला में आगे कार्यक्रम होंगे। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि सरकार को यह लग रहा था कि कुछ दिनों तक शिक्षक हो-हल्ला मचायेंगे। इसके बाद खुद ही हड़ताल तोड़ देंगे। यदि जरूरत पड़ी तो थोड़ा सा लॉलीपाप चल थाम दिया जाएगा। लेकिन, यह सरकार की भूल है। शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी। तब तक यह हड़ताल चलेगी।

खबरें और भी हैं...