- Hindi News
- National
- Dumranv News The Market Was Buzzing About The Shopping Of Holi There Was A Stir In The Market Till Night
होली की खरीदारी को लेकर गुलजार रहा बाजार, रात तक बाजार में रही चहल-पहल
रविवार को स्थानीय बाजार में रिकार्ड भींड़ उमड़ी थी। सुबह से देर रात तक बाजार में खरीददारों की भींड़ उमड़ने से मेला जैसा नजारा बन गया था। मंगलवार को देश का सबसे बड़ा व अनोखा त्योहार होली मनाया जाना है। इसको लेकर लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीददारी की जा रही है। खासकर कपड़ा की दुकानों के साथ ही फल, मेवा, मिठाई व रंग-गुलाल तथा पिचकारी की दुकानों पर पूरे दिन लोग खरीददारी करते नजर आए। बाजार खुलने के साथ ही खरीददारों की भींड़ उमड़ने लगी थी। जैसे जैसे दिन चढ़ा ग्राहकों की संख्या बढ़ते गई। देर शाम तक लोग बाजार में उमड़े रहे। सोमवार को भी बाजार में भींड़ उमड़ने की उम्मीद दुकानदार जता रहे है।
रेडिमेड कपड़ो की दुकानों पर रही सबसे अधिक भींड़
होली के दिन नए-नए कपड़े पहन एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा बधाई देने की परंपरा है। यही कारण है कि लोग होली से पहले कपड़ो की खरीददारी कर रहे है। जिस कारण रेडिमेड कपड़ो की दुकानों पर भींड़ उमड़ी रही। नगर के सभी रेडिमेड कपड़ो की दुकानों पर दोपहर से देर रात तक खरीददार उमड़े रहे। हालांकि महंगाई के कारण कपड़ा सहित अन्य व्यवसाय पर असर पड़ा है। लेकिन होली के मद्देनजर बाजार की रौनक बढ़ गई है। जिस कारण दुकानदारों में प्रसन्नता देखी गई।
रंग बिरंगी पिचकारी व अबीर-गुलाल से सजी हंै दुकानें : होली के मद्देनजर पिचकारी व अबीर-गुलाल के दुकानें भी सज गई है। मुख्य मंडी राजगोला रोड में सड़क के दोनों किनारे दर्जनों दुकानों पर कई तरह की पिचकारियां व रंग-अबीर की दुकानें लगाई गई है। कई तरह की टोपियां भी दुकानों पर बिक रही थी। पिचकारी व अबीर-गुलाल की दुकानें होली के उत्साह को बढ़ा रहे थे। इन दुकानों पर भी दिनभर भींड़ लगी रही। खासकर किशोरों व युवाओं में पिचकारियों के प्रति विशेष आकर्षण था। हालांकि इस बार लोग मेड इन चाइनियां की पिचकारियों व रंग के बजाए देश में बनी पिचकारियों व गुलाल की खरीददारी ही अधिक कर रहे थे।
अबीर गुलाल व पिचकारी की खरीददारी करते लोग।
बाजार में उमड़ी खरीददारों की भींड़।