- Hindi News
- National
- Kesth News The Rabi Crop Was Ruined Due To Nature39s Indifference Farmers39 Concern Increased
प्रकृति की बेरुखी से रबी फसल बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी
केसठ | बेमौसम बरसात की कहर ने किसानों पर आफत ढा दी है। गेहूं चना मसूरी तेलहन एवं आलू की फसलें प्रायः नष्ट होने के कगार पर हैं। विगत कई दिनों से हो रही वर्षा और आंधी की चपेट में आकर फसलें धराशाई हो गई है। बारिश के साथ-साथ हवा के चलते गेहूं की पौधे खेतों में सो गए हैं। बहुत से किसानों का सरसो काटकर खलिहान में रखा गया है जो बारिश के चलते सड़ रहे हैं। किसानों की एक अच्छी आमदनी पर पानी फिरने लगा है। क्षेत्र में खरीफ और रबी ही दो मुख्य फसलें हैं जिन पर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाती है।