- Hindi News
- National
- Dumranv News The Trap Of Fake Doctors Spread In Krishnabrahm Exploitation Of Patients
कृष्णाब्रह्म में फैला है फर्जी डॉक्टरों का जाल, मरीजों का हो रहा शोषण
डुमरांव | कृष्णाब्रह्म में फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सकों का जाल फैला हुआ है। ये फर्जी डिग्रीधारी चिकित्सक कई प्रकार के नाम रख कर निजी अस्पताल खोल कर असाध्य रोगों का इलाज ही नहीं ये चिकित्सक मोटी रकम लेकर आपरेशन भी करते हैं। जब मरीजों की हालत खराब हो जाती है। तो रेफर करते है। लोगों का कहना है कि कृष्णाब्रह्म का विकास बड़ी तेजी से फैल रहा। देहाती क्षेत्र होने से निजी अस्पतालों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से इन अस्पतालों में कार्यरत फर्जी डिग्री धारी झोला छाप चिकित्सकों की चांदी कट रही है। इलाज के नाम पर गम्भीर बिमारी बताकर आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है।