पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News The Villagers Of Mehraura Who Are Suffering The Cost Of No Entry The Road Has Got Buried In The Pit

नो इंट्री का खामियाजा भुगत रहे महरौरा के ग्रामीण, गड्ढे में समा गई है सड़क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में नो इंट्री का खामियाजा महरौरा ग्रामवासी भुगत रहे हैं। ओवरलोड दर्जनों ट्रक प्रतिदिन नहर मार्ग से महरौरा गांव पथ से निकलने लगे। निर्धारित वजन से अधिक लोड के कारण एक माह में इस पथ की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि रोड में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क हैै। इसका परिणाम है कि हर दिन दुर्घटना हो रही है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोग धोखे से गड्ढे में गिरकर अपना हाथ-पैर तुड़वा लेते हैं। सड़क में कदम कदम पर गडढ़ा हो जाने एवं बीच में धंस जाने से वाहन चालक समझ नहीं पाते व गिर कर घायल हो जाते हैं। वहीं यात्री वाहनों के साथ निजी वाहनों की दुर्गति निकल जा रही है। इन गड्ढों में फंसकर आए दिन वाहनों का कुछ न कुछ टूट रहा है। वहीं ग्रामीण सिंगल रोड़ होने के कारण आये दिन दुर्घटना की समस्या बनी रहती है। बबन राय, कमल राय, सीता देवी कहती है कि शहर में नो इंट्री लगी है। हमारी तो आफत हो गई है।

खबरें और भी हैं...