- Hindi News
- National
- Dumranv News Theft In Drug Store Located In Sowan Village Case Registered
सोवां गांव में स्थित दवा दुकान में चोरी, केस दर्ज
कृष्णाब्रहम थाना क्षेत्र के सोवां गांव में होली की रात डाॅ. हरिहर प्रसाद के दवा दुकान में चोरी करने की मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि होली की रात में डाॅ. प्रसाद ने दस बजे रात तक रोगी देखने के बाद घर चले गये। उसके बाद चोरों ने पिछे से दिवाल काट कर (सेंध मारी कर) दुकान से हजारों रुपये की संपति की चोरी कर लिया। मामले को लेकर डाॅ. हरिहर प्रसाद ने थाने में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आवेदन के बाद कार्रवाई करने की भरोसा दिया है। आगे बताया गया चोरी की घटना लागातार बढ़ रही है। लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे उन्हें डर सता रहा है कि कही उनका घर अगला टारगेट तो नहीं।