पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News There Is A Possibility Of An Outbreak Due To Lack Of Drainage In Mahadalit Basti

महादलित बस्ती में जल निकासी नहीं होने से महामारी फैलने की है आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरानसराय के महादलित बस्ती में नाली और गली निर्माण का मुद्दा योजना विभाग के फाइलों में बंद है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई में परेशानी हो रही है। पानी सप्लाई होते ही गलियों जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मजबूरी में समिति को पानी की सप्लाई बंद करना पड़ रहा था। एसडीओ हरेन्द्र राम पिछले 5 जून को महादलित टोला पहुंचकर नल जल योजना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने कनीय अभियंता को नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया था।लेकिन अभी तक योजना फाइलों से धरातल पर नहीं उतर पायी है। पानी का अभाव झेल रहे दलितों में आक्रोश व्याप्त है। कोरानसराय पंचायत के वार्ड संख्या बारह में कुल महादलित परिवारों की संख्या 144 है। विकास की रफ्तार में भी यहां की आबादी के जीवनस्तर में कोई खास बदलाव नहीं आया है घरों से निकलने वाले गंदे पानी के बहाव के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई शुरू होते ही टोले की सडक पर जलजमाव हो जाता है। टोला में गली का भी निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में जलजमाव के कारण गली कीचड़ से सन जाती है। जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मुखिया प्रतिनिधि सुमित गुप्ता ने बताया कि उस समय महादलित टोला में गली और नाली निर्माण के लिए वार्ड सदस्य के खाते में पैसा गया है। परन्तु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है।

खबरें और भी हैं...