पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

234 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडल थाना क्षेत्र के छोटकी सारिमपुर गांव से पुलिस ने 234 विदेश शराब जब्त करने में सफलता पार्इ है। साथ ही तीन तस्करों को भी धर-दबाेचा है। इनलोगों की निशानदेही पर अन्य तस्करों की तलाश पुलिस कर रही है। इस आशय की जानकारी थानेदार रंजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली छोटकी सारिमपुर में शराब की तस्करी की जा रही है। माल बाहर से लाकर बेचने का प्रयास हो रहा है। सही जानकारी मिलते ही छापेमारी की गई। छुपाकर रखा गया 234 बोतल विदेश शराब बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने तीन तस्कर छोटकी सारिमपुर गांव का रहने वाला फैयाज खान, गौतम कुमार और राजेश कुमार को भी धर-दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह लोग यूपी से शराब की खेप लाकर होम डिलीवरी का कार्य में संलिप्त थे।

खबरें और भी हैं...