पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Three New Hospitals To Be Built In Brahmapur Rajpur And Dumraon Blocks From 444 Crore

~4.44 करोड़ से ब्रह्मपुर, राजपुर व डुमरांव प्रखंडों में बनेंगे तीन नए अस्पताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर के जलहरा व डुमरांव के नेनुआ गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अब ये भवन किराए के मकानों में नहीं चलेंगे। इन भवनों के निर्माण हो जाने से दूर दराज से शहर या बड़े अस्पतालों में आने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। अस्पताल भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर है। नेनुआ व जलहरा में जमीन चिन्हित है। वहीं ब्रह्मपुर के भदवर में जमीन से अतिक्रमण को भी खाली करा लिया गया है। यहां के लिए टेंडर पास हो चुका है। जल्द ही अस्पताल भवन का निर्माण शुरू हो जायेगा। भदवर पंचायत की वार्ड संख्या तीन की सदस्य शांति तिवारी की पहल पर यह सब सम्भव हो पाया है। तीन अस्पताल भवनों के निर्माण के लिए सरकार ने 4 करोड़ 44 लाख 78 हजार रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। राशि भी जारी कर दी गयी है।

एपीएचसी के लिए 01 करोड़ 65 लाख


सरकार के विशेष सचिव राधेश्याम साह ने जारी पत्र में कहा है कि बीएमएसआईसी द्वारा किये जा रहे भवन निर्माण के लिए भदवर में एपीएचसी भवन निर्माण मद में 1.65 करोड़, राजपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र जलहरा के भवन निर्माण में 2.69 करोड़ तथा डुमरांव के नेनुआ गांव में एपीएचसी के लिए भी 2.69 करोड़ स्वीकृति किये गए हैं।

दस गांवों के लोग होंगे लाभान्वित


वार्ड सदस्य शांति तिवारी ने बताया कि अस्पताल भवन का निर्माण होने से छह बेड का पुराना अस्पताल किराए के भवन में चलने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए उत्तर टोला में शिवालय के समीप स्थित सरकारी जमीन की चौहद्दी वगैरह की जानकारी विभाग को भेजी गयी थी। जिसमें ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी भेजा गया था। इससे दस गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।


गंवई राजनीति के फेर में फंसा रहा निर्माण

वार्ड सदस्य शान्ति तिवारी की पहल से अस्पताल भवन का निर्माण शुरू हो रहा है। इसके पीछे दिलचस्प कहानी है। वे बताती हैं कि गांव में राजनीति के कारण अस्पताल भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्राइवेट भवन में अस्पताल संचालित होने के कारण वहां कई लोग आने-जाने से परहेज करते थे। वार्ड सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग को लिखे पत्र में भी इस बात की जानकारी दी।

15 हजार वर्गफीट में बनेगा अस्पताल भवन

भदवर में अस्पताल भवन का निर्माण 15 हजार वर्गफीट में किया जायेगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है। बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम पटना को भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। नियमानुसार विभाग ने जमीन चिह्नित कर उसे विभागीय अनुमोदन के लिए भेजा था। जिसे ब्रह्मपुर सीअो ने जमीन चिह्नित कर उसपर अनापत्ति प्रमाणपत्र देकर अस्पताल निर्माण की स्वीकृति दे दी थी।

एपीएचसी भवन बनाने के लिए हटाया जा रहा अतिक्रमण।
खबरें और भी हैं...