पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Transport Standard Breaking Due To Overload Operation Big Accident Can Happen Anytime

ओवरलोड परिचालन से टूट रहा परिवहन मानक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुमंडल की सड़कों पर फर्राटे भरने वाले यात्री वाहन हर वक्त हादसों को आमंत्रण दे रहे है। यात्री वाहनों पर हो रहे ओवरलोडिंग तथा लटकते झुलते यात्रा से हादसों की आशंका बनी रहती है। इस दिशा में स्थानीय प्रशासन तथा परिवहन विभाग की चुप्पी से वाहन चालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अधिक कमाई के चक्कर में यात्री वाहनों के चालक यात्रियों के जान से खिलवाड़ करने के साथ ही परिवहन नियमों को भी ताक पर रख रहे है। बताया जाता है कि अनुमंडल की सड़कों से गुजरने वाले जीप, बस, टेंपो, मैजिक जैसे यात्री वाहनों पर इन दिनों यात्री लटकते झुलते यात्रा कर रहे है। कई वाहनों की छत तक भी यात्री बैठ अपने गंतव्य को आ जा रहे है। लटकते झुलते यात्रा करने वालों में अधिकांश स्कूल कालेजों के छात्र व युवा होते है। जिन्हें न तो नियम की परवाह होती है और न ही जान की चिंता। बल्कि कम भाड़ा में ही ये अपने गंतव्य तक पहुंचने के लालच में जान तक को जोखिम में डाल देते है। कई बार इस ऐसे प्रयास में यात्री वाहनों से गिरकर जख्मी भी हुए है।

यात्री वाहन पर ओवरलोडिंग का नजारा।
खबरें और भी हैं...