पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां भवानी मंदिर में चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केसठ | प्रखंड के स्थानीय नया बाजार केसठ मां भवानी मंंदिर में रविवार को चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया। इस दौरान मां के जयघोष से मंदिर गूंज उठा। हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। हरिकीर्तन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हुआ। कीर्तन में स्थानीय गांव समेत परसागांडा दशियाव समेत अन्य गांवों के कीर्तन मंडली ने भाग ले रहे हैं। कीर्तन सुनने वाले श्रद्धालु भक्तों का भी भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस संदर्भ में व्यवस्थापक विश्वनाथ उपाध्याय ने बताया कि मां भवानी मंदिर के परिसर में विगत नौ साल से प्रत्येक पूर्णिमा को हरिकीर्तन कार्यक्रम कराया जाता है। हरिकीर्तन का समापन सोमवार को हवन पुजन, प्रसाद वितरण व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
खबरें और भी हैं...