पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंडिकेट से शराब के नशे में दो धराये, भेजे गए जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडल थाना क्षेत्र के सिंडिकेट से पुलिस ने शराब के नशे में धूत दो युवकों की गिरफ्तारी की है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने दी। दोनों की पहचान बुधनपुरवा निवासी सुमित कुमार यादव व अनिल यादव के रूप में हुई। थानेदार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गश्त के दौरान देखा गया कि दो युवक झुमते हुए आ रहे है। शक के आधार पर उन्हें रोका गया। उनके मुंह से शराब गंध आ रही थी। दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...