पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Union Members Welcomed Teachers Involved In Picketing By Boycotting Exam Evaluation Work

परीक्षा का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कर धरना में शामिल शिक्षकों का संघ सदस्यों ने किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 25 वें दिन भी जारी रहा। समिति के शिक्षकों ने गुरूवार को मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल होने वाले शिक्षकों को तहे दिल से स्वागत किया। कवलदह पोखरा के पास जारी धरना सभा की अध्यक्षता सुदर्शन मिश्र व संचालन धनंजय मिश्रा ने की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे उपर नियोजित शिक्षक का ठप्पा सरकार ने जरूर लगाया है, लेकिन सरकार की किसी भी धमकी से हम डरने वाले नहीं हैं। हम अपना हक लेकर रहेंगे। शिक्षकों के प्रति सरकार के उदासीन रवैया से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। जिसका असर सीधे हमारे समाज पर पड़ रहा है। क्योंकि शिक्षक ही देश के निर्माता व छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता होते हैं। फिर जग राष्ट्र के भाग्य विधाताओं पर संकट बादल गहराए हों और सरकार सो रही है। ऐसी परिस्थिति में सरकार को तानाशाह कहना कतई गुनाह नहीं है। धरना सभा का संचालन कर रहे धनंजय मिश्रा ने बताया कि आज से 20 मार्च तक मांगों के समर्थन में व सरकार की नीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विरोध जताया जायेगा। इसके माध्यम से आमलोगों को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। धरना के दौरान कमलेश कुमार, दुर्गमांगे, सविता राय, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, रवि शंकर राय, गोपालजी राय, कृष्ण बिहारी राय, अजय कुमार सिंह, जिलानी अंसारी, जितेंद्र राय, अरूण कुमार राय, अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार, उमा कुमारी, सुरेंद्र सिंह, शैलेश कुमार राय, अनिल कुमार, कमल रावत, अखिलेश पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ आज से दो दिन करेगा डीईओ के समक्ष प्रदर्शन


वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षकों का भी धरना 17वें दिन जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता दिनदयाल मिश्र ने की। मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए सुदर्शन सिंह ने हमारी होली का खुशियां छीनने, दो माह का वेतन रोकने, व दमन के खिलाफ संघ के निदेश के आलोक में हम 13 व 14 मार्च को जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील भी किया गया। एमएलसी प्रतिनिधि ब्रजेश राय ने कहा कि सरकार के दमनात्मक रवैया से निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार का यह रवैया उसके डर को साबित करने के लिए काफी है। हम धैर्य बनाये रखना है। मौके पर अनिल कुमार चतुर्वेदी, विनोद चौबे, शंकर प्रसाद, धनंजय कुमार, अमरनाथ पांडेय, अमरजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, अजय पांडेय, सीमा ओझा, ममता कुमारी, रूनीजा रंजन, वंदना कुमारी, इंदु कुमारी, बालाजी पांडेय, संजीव कुमार, ओम प्रकाश तिवारी, अशोक पांडेय, कमल किशोर, विनीत कुमार, धीरज मिश्रा, मिथिलेश, सुभाष, कृपा, शेषनाथ, लक्ष्मण, राज, राजीव रंजन, अजय, अंकेश, आदित्य, संगीता, मनोज गुप्ता, पूनम कुमारी, चंदन राय, कमल कुमार, हीरालाल राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


राज्य सरकार की किसी भी धमकी से हम डरने वाले नहीं चाहे जो करना है कर ले : शिक्षक संघ


राजपुर | शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 25 वें दिन भी जारी रहा। पिछले 17 फरवरी से ही सभी नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय की कैम्पस में धरना व प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान समान काम व समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षक हड़ताल पर है। जिसके चलते सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। कुल सात सूत्री मांगों को लेकर राजपुर बीआरसी के समीप धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी तरह से सही है। हम शिक्षक कई वर्षों से आंदोलन कर रहे है। स्कूल में शिक्षकों के नहीं रहने से पठन-पाठन और मिड डे मील भी बंद है। लेकिन सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मान रही है।

25 वें दिन भी जारी रही शिक्षकों की हड़ताल


ब्रह्मपुर | समान काम समान वेतन को लेकर अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 25 वे दिन भी शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक शुभ नारायण पाल के नेतृत्व में गुरुवार को शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रीति कुमारी एवं संचालन कंचन कुमारी ने किया। प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में जयप्रकाश शर्मा, रामलाल सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी,नंद बिहारी सिंह, जयराम प्रसाद, विष्णुदेव सिंह, शियाकांत यादव, सुरेंद्र यादव,अनिल कुमार मिश्र, ऋतिक तिवारी, बबलू चंद्रवंशी, राजीव कुमार, सुमन आदि थे।

ब्रह्मपुर में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन है जारी


बक्सर | शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले टीईटी शिक्षकों का भी हड़ताल 15वें दिन जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता ललित नारायण मिश्र ने की। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने सभी मांगों को दुहराते हुए राज्य सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। वहीं सार्वजनिक मंच आज सामूहिक मुंडन करा कर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गयी। वक्ताओं ने कहा कि टेट शिक्षकों का हकमारी बंद कर उन्हें नियोजित होने की कलंक से बरी किया जाय व अन्य राज्यों के तर्ज पर उन्हें नियुक्त कर वेतनमान दिया जाये। धरना सभा को अनिल कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, रूस्तम, निशा कुमारी, ममता कुमारी, संजू कुमारी, ऋषिकेश आदि थे।

शिक्षकों ने 15वें दिन जारी रखा धरना प्रदर्शन
खबरें और भी हैं...