- Hindi News
- National
- Buxar News Union Minister Of State For Health Will Welcome People Coming From Bharat Darshan Yatra Train
भारत दर्शन यात्रा ट्रेन से आ रहे लोगों का स्वागत करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री
भारत दर्शन यात्रा(रामायण) ट्रेन से बक्सर पहुंच रहे हैं तीर्थ यात्रियों का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे स्वागत करेंगे। 13 मार्च को रामायण सर्किट ट्रेन सुबह 9 बजे बक्सर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर में किला मैदान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। तीर्थयात्री भगवान राम से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थानों एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा इनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस यात्रा को लेकर बक्सरवासियाें में खुशी की लहर है। यात्रा से बक्सर पर्यटन के क्षेत्र में उभरेगा। उसी दिन शाम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ब्रह्मपर मंदिर में दर्शन एवं पूजा-पाठ करेंगे।