31 मार्च के बाद विश्वविद्यालय के कर्मी करेंगे हड़ताल
आरा| एरियर भुगतान एवं इंटर विश्वविद्यालय ट्रांसफर सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय खुलते ही परिसर का घेराव करेंेगे। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय बंद रहेंेगे। जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को होेने वाले प्रदर्शन को स्थगित किया जाए। 31 मार्च के बाद विश्वविद्यालय खुलते ही भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिले के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर का घेराव करेंगे। 5 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राजभवन के आदेशों की अवहेलना कर रहा है।