- Hindi News
- National
- Simri News Uproar In The Meeting Of Assistant Panchayat Committee Taking Bribe Of Up To 40 Thousand To Issue A House
आवास निर्गत करने के लिए 40 हजार तक रिश्वत ले रहे सहायक, पंचायत समिति की बैठक में हंगामा
भ्रष्टाचार के मामले की कराई जाएगी जांच
प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक की गयी। जिसमें प्रत्येक पंचायतों के लिए योजनाओं का चयन किया गया। बैठक की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। नियाजीपुर खुर्द पंचायत के पंचायत समिति सदस्य टुकर यादव ने कहा कि इंदिरा आवास सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि निर्गत करने के लिये लाभुकों से 25 से 40 हजार रुपये रिश्वत लेकर राशि निर्गत किया जा रहा है। वहीं शौचालय निर्माण की राशि के भुगतान के लिये प्रत्येक व्यक्ति से दो हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इस बात को लेकर सदन में हंगामा हो गया। वहीं बैठक में उपस्थित रहे सदस्यों ने आरोप लगाकर कहा कि योजनाओं के चयन में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनायी जा रही है। उनलोगों ने कहा कि कई पंचायतों के लिये कई योजनाओं का चयन कर लिया गया है। लेकिन, अभी तक कुछ पंचायतों में योजना चयन का खाता भी नहीं खुला है। सदस्यों ने मौके पर उपस्थित रहे बीडीओ और प्रखंड प्रमुख से सवाल कर कहा कि क्या ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं है। इस पर बीडीओ अजय सिंह ने कहा कि किसी भी पंचायतों के साथ भेदभाव नहीं बरता जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायतों के लिये योजनाओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले की जांच करायी जायेगी। अगर सही पाये गये तो वैसे कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। वहीं इस बैठक में लगभग 33 लाख से अधिक की योजनाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक, उप प्रमुख भिखारी यादव, बीएओ अरविन्द कुमार, मुखिया विजय कुमार ओझा, मुखिया पप्पू ओझा, बीडीसी अजय ओझा, अंगद सिंह, सुशीला देवी के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सिमरी में पंचायत समिति की बैठक में मौजूद प्रखंड प्रमुख व अन्य।