पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूरैना के ग्रामीणों ने दिया प्रखंड कार्यालय पर धरना, नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय प्रखंड में जन सेवा मोर्चा के तत्वाधान में पुरैना गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। इसके लिए विधिवत जन सेवा मोर्चा के संरक्षक दिनेश कुमार सूर्या ने एसडीओ डुमरांव को आवेदन दिया था। आवेदन की स्वीकृति मिलने के बाद जन सेवा मोर्चा तथा पुरैना गांव के सैकड़ों महिला पुरुष सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। विगत बीस दिन पहले पुरैना गांव के किसानों का डेढ़ सौ बीघे का फसल असमय नहर विभाग द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण यहां के किसानों का डेढ़ सौ बीघे का फसल बर्बाद हो गया था। जिसके बाद इनलोगों ने बीडीओ सैयद सरफराजूद्दिन को लिखित आवेदन भी दिया था।

विभागीय लापरवाही से बर्बाद हुई फसलें : पूरैना के किसान गिरीश यादव ने कहा कि हमारे खेतों मे लगे चना, मटर तथा मसाला का खेती नहर विभाग की लापरवाही से पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। लगभग बीस दिनो बाद भी कोई भी प्रखंड या नहर विभाग का कर्मी इस खेत को देखने तक नही आया। हमलोग सरकार से अपने पानी मे डूब चुके फसल का अनुदान और मांगने के लिए चौगाई बीडीओ साहब को बुलाए थे। लेकिन ना ही कोई कर्मी आए और ना ही साहब। इस धरने मे शामिल जन सेवा मोर्चा के संरक्षक दिनेश कुमार सूर्या ने कहा- कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की बात करती है़। वही किसानों के हित मे नये जिलाधिकारी के द्बारा किसानों से संबन्धित फाइलों को जल्दी से जल्दी निपटाने की बात करते है।

बीस दिनों से पानी मंे डूबी हैं फसलें

वही दूसरी तरफ नचाप पंचायत के पुरैना गांव के ग्रामीणों द्बारा लगाया गया फसल बर्बाद हो गया।यहां तक बीस दिनो बाद कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी देखने तक नही पहुचा।इससे यह जाहीर हो रहा है की विभाग किसानों के प्रति कितना समर्पित है़। इन्होंने कहा की अगर सात दिनो के अंदर इन किसानों को शाही मुआवजा नही मिला तो पुरैना गांव के ग्रामीणों के साथ जन सेवा मोर्चा के सदस्य प्रखंड कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे।इस धरने मे मुख्य रूप से मंटू यादव, कृष्णा यादव, लालदेव यादव, रघुवर, टेंगारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। वही बीडीओ सैयद सरफराजूद्दिन ने कहा की हम नहर विभाग को पत्र निर्गत कर रहे है़।ताकि इन किसानों के बर्बाद हुए फसल का उचित मुआवजा मिल सके।

धरने में शामिल ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...