पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Vivek Thakur Gets Nominated For Being Nominated As Rajya Sabha Member

विवेक ठाकुर को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने पर लगा बधाइयों का तांता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व ब्रह्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे विवेक ठाकुर को राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं ने विवेक ठाकुर को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य सह हाई कोर्ट के अधिवक्ता विंध्याचल राय, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू राय, डुमरांव नगर अध्यक्ष निहार रंजन, महामंत्री पंकज कुमार शक्ति, संतोष दूबे, गोपाल जी चैबे, सरोज तिवारी, पूर्व मुखिया मदन राय, पूर्व मुखिया अशोक राय, धर्मेंद्र दूबे, कविन्द्र दूवे, पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय, पूर्व सच्चिदानंद कुमार, स्वामी नाथ तिवारी, ललन राय वसंत राय, अनुज कुमार, लव तिवारी, मुन्ना राय, जितेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र दूबे शैलेन्द्र कुवंर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।विंध्याचल ने कहा कि विवेक ठाकुर को राज्य सभा का सदस्य बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनके कुशल व्यक्तित्व व अच्छी कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा।

भाजपा नेता विवेक ठाकुर
खबरें और भी हैं...