- Hindi News
- National
- Dumranv News Water Accumulating On The Roads Can Take The Form Of Epidemic
सड़कों पर जमा हो जा रहा पानी ले सकता है महामारी का रूप
गांव से लेकर शहर तक मकानों का विकास तेजी से हो रहा है। ऊंची व लम्बी खुबसुरत इमारत बन रही है। देखने वालों की नजरें नही टिकती है। लेकिन उचित जल निकासी नही होने के कारण उन घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। परिणाम रोग तो फैल ही रहे है साथ गाली भी पड़ रही है। जानकारों को माने तो मकान बनाने के दौरान मानक का ख्याल नहीं लगा रखा जाता है। जिसका नतीजतन सड़कों पर पानी बहता है। इसमें दोषी सिर्फ मकान मालिक ही नही नगर परिषद व प्रखंड अधिकारी है जो नक्शे के नाम पर पैसे तो जमीन खरीदारी करते वक्त ही जमा होता है। परन्तु उस पर न सरकार अम्ल कराती है। ना ही मकान मालिक इंच भर अपनी जमीन छोड़ते है कि पानी निकासी के लिए खुद ही अम्ल कर सके। अगर इस पर समय रहते कोई कार्रवाई नही हुई तो यह समस्या आने वाले दिनों में विराट रूप ले-लेगी। यहीं नहीं गांव में पानी निकासी के लिए प्रतिदिन सिर फुटौअल हो रहा है। उसके बावजूद प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आए दिन नाली की पानी बहाव के कारण आस-पड़ोस के बीच खुनी खेल हो रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है।