- Hindi News
- National
- Dumranv News Woman Assaulted In House Due To Weapon Brother Caught Weapon
हथियार के बल पर महिला से घर में घुस मारपीट, भाई ने पकड़ा हथियार
कृष्णाब्रह्म थाने के डुभकी गांव की घटना
आधी रात महिला के घर में हथियार के बल पर घुस कर युवक द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की देर रात कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के डुभकी गांव की है। जिसमें महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों के द्वारा जख्मी महिला का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार छापेमारी कर रही है। वहीं आरोपी युवक के पास से पीड़ितों के द्वारा हथियार को पकड़ कर पुलिस को दे दिया। पीड़ित महिला रीता देवी पति विश्वंभर यादव के अनुसार गुरुवार की रात्रि खाना खाने के बाद अपनी बच्ची के साथ अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त गांव के हीं पप्पू यादव ने छत के रास्ते हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया तथा महिला को हथियार के बल पर मारपीट करने लगा मारपीट की दौरान महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। दूसरे कमरे में सो रहा महिला के भाई हल्ला गुला सुनकर जगा तो युवक से हाथ बाई हो गई उसके बाद महिला के भाई ने युवक से हथियार छीन लिया। डुभकी गांव निवासी पप्पू यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए शनिवार को आरोपी युवक को स्थानीय बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित युवक को जेल भेजने के लिए कागजी करवाई कर भेज दिया। वहीं पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। महिला के अनुसार घर में कोई नही था। इसलिए रोहतास के सूर्यपुरा निवासी भाई रंजन को देख रेख के लिए बुलाई थी। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने कहा कि पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आर्म्स कहां से लाया इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।