- Hindi News
- National
- Buxar News Women39s Development Service Institute Organized The Program On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला विकास सेवा संस्थान ने किया कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला विकास सेवा संस्थान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान के संयोजक गोविंद जायसवाल दो महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। सम्मान सुमन जायसवाल व चंदा बेगम को दिया गया। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। कार्यक्रम के दौरान शिल्पी देवी, ममता देवी, अराधना राय, आशा सिंह, सुनीता सिंह, किरण जायसवाल, गीता देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, अनामिका कुमारी, रानी पासवान, रागिनी जायसवाल, जुली कुमारी, स्नेहा कुमारी, मीना देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।