पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘फागुन आईल गाईं होरी’ के बोल पर झूमे साहित्यकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुरी विकास न्यास की ओर से होली मिलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रामरेखा घाट में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रभंजन भारद्वाज तथा संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। मिलन में शिव बहादुर पांडेय, अतुल मोहन प्रसाद, राज नारायण सिंह राज, दीप नारायण सिंह, धन्नू लाल प्रेमातुर, अखिल कुमार, उमेश पाठक रवि तथा राम बिहारी सिंह तथा अध्यक्ष और संचालक ने अपने हास्य व्यंग तथा रंगीन कविताओं को प्रस्तुत किया। कवियों-कवियत्रियों ने हास्य व्यंग की वर्षा कर कार्यक्रम को होलीमय बनाया। अंत में ढोल व नगाड़े पर फाग की मस्ती नृत्य के साथ की। भोजपुरी विकास न्यास के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी। इसमें साहित्यकारों के अलावा शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने अपने अपने संबोधनों में कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है। हम सबको आपस में मिलजुल कर तथा एकदूसरे के घर जाकर होली मनाना चाहिए। मोबाइल पर घर बैठे होली की शुभकामना संदेश भेज कर होली मनाने का जो प्रचलन चल पड़ा है।

महादेवगंज में होली दुगोला कार्यक्रम का श्रोताओं ने उठाया जमकर लुत्फ

नावानगर| महादेवगंज गांव में रविवार को होली मिलन समारोह सह दुगोला होली गायन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। इसके बाद होली दुगोला गायन शुरु हुआ। जनता सेवा सदन महादेवगंज के बैनर तले आयोजित दुगोला गायन में ब्यास रविन्द्र गिरी व गौतम राय ने अपनी गीत संगीत से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

होली मिलन समारोह में साहित्यकार।
खबरें और भी हैं...